Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

Jamshedpur News: 9 अगस्त को साकची आम बागान से निकलेगी तिरंगा यात्रा, भाजपा महानगर ने 28 मंडलों को सौंपे राष्ट्रीय ध्वज

Jamshedpur News: जमशेदपुर में “हर घर तिरंगा” अभियान और तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने तैयारियां तेज कर दी हैं. गुरुवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें 9 से 15 अगस्त तक होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई.



नेताजी सुभाष मैदान से निकलेगी यात्रा

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि 9 अगस्त को साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. इसमें युवाओं, महिलाओं, प्रबुद्धजनों और अन्य नागरिकों की भागीदारी की तैयारी की जा रही है. इसके बाद शहर के चारों विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मंडलों में भी तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी.


28 मंडलों को सौंपा गया तिरंगा

13 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत घरों, संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का कार्यक्रम रखा गया है. अभियान के संचालन के लिए जिला स्तरीय समिति बनाई गई है, जिसमें जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह को संयोजक तथा पूर्व जिला मंत्री पप्पू सिंह और भाजयुमो जिला मंत्री प्रकाश दुबे को सह-संयोजक बनाया गया है. बैठक के बाद महानगर के सभी 28 मंडल अध्यक्षों को राष्ट्रीय ध्वज दिए गए.


भाजयुमो ने भी बनाई रणनीति

तिरंगा यात्रा में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर की अलग बैठक भी हुई. भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने यात्रा की तैयारियों और जिम्मेदारियों पर चर्चा की. बैठक में भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, शशांक शेखर, प्रकाश दुबे, शैलेश गुप्ता, चिंटू सिंह, सुशील पांडेय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. पार्टी नेताओं के अनुसार, अभियान के जरिए लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्र प्रथम की भावना से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !