Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-06

Adityapur News: एनआईटी जमशेदपुर के छात्र तनवीर को कैंडल मार्च निकाल दी गई श्रद्धांजलि, लोन माफी और परिजनों के लिए आर्थिक मदद की मांग

Adityapur News: आदित्यपुर स्थित एनआईटी जमशेदपुर में बीटेक छात्र मीर हसन तनवीर के निधन पर गुरुवार को छात्रों ने उनके हॉस्टल से एनआईटी गेट तक कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद एनआईटी गोलचक्कर के पास श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राएं हाथों में मोमबत्ती और तख्तियां लेकर शामिल हुए। पूरे परिसर में शोक का माहौल रहा।

एजुकेशन लोन माफ करने और परिवार को आर्थिक सहायता की मांग
छात्रों ने बताया कि तनवीर की पढ़ाई के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 7 लाख रुपये का एजुकेशन लोन लिया गया था। छात्र संगठनों ने कॉलेज प्रबंधन से इस लोन को माफ कराने की पहल करने की मांग की है। साथ ही छात्रों ने तनवीर के परिवार को अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने की अपील की और छात्र स्तर पर भी सहायता राशि जुटाने का अभियान शुरू किया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !