Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-06

Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय रांची के अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य मंत्री ने जाना हाल

Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को वायरल संक्रमण और बेहद थकान के चलते रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैसे ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को उनके अस्पताल में होने खबर मिली, वे खुद उनका हाल-चाल जानने पहुंचे। मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों से उनके इलाज की जानकारी ली और उनके जल्द से जल्द ठीक होकर लौटने की कामना की।


लगातार कार्यक्रमों के बीच बिगड़ी तबीयत
सरयू राय ने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से लगातार विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में व्यस्त थे। इतनी भागदौड़ के बीच उनके शरीर में थकान बढ़ती गई। जब वे रांची पहुंचे, तो उनकी तबीयत और खराब हो गई, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टरों से सलाह लेने का फैसला किया। 

डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में कराया गया भर्ती
डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकीय जांच के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक निगरानी में रखने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां दो दिनों तक आवश्यक जांच और उपचार किया गया। फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है और उन्हें अस्पताल के निजी कक्ष में रखा गया है।

सरयू राय ने कहा कि अब उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर है और वायरल संक्रमण से भी राहत मिल रही है। डॉक्टरों ने जल्द छुट्टी मिलने की संभावना जताई है। उन्होंने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से अस्पताल में मिलने नहीं आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वे पूरी तरह स्वस्थ होकर जल्द ही सामान्य कार्यों में लौटेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !