Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-06

Simdega News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, सिमडेगा महिला थाना पुलिस ने भेजा जेल

Simdega News: सिमडेगा महिला थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने यौन शोषण के एक मामले में फरार आरोपी अनीश एक्का को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया. यह जानकारी डीएसपी हेडक्वार्टर रणवीर सिंह ने एक प्रेस वार्ता में दी.

उन्होंने बताया कि कुरडेग थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़िता ने बताया कि अनीश एक्का ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और जब वह गर्भवती हो गई, तो उसने शादी से इनकार कर दिया.

मुंबई में छिपा था आरोपी, अस्पताल के पास से दबोचा गया
डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी श्रीकांत एस. खोटरे के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. जांच के दौरान पता चला कि आरोपी मुंबई में छिपा हुआ है. इसके बाद पुलिस टीम मुंबई पहुंची और एक अस्पताल के पास से अनीश एक्का को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे सिमडेगा लाकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !