Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-06

Bokaro News : बोकारो में कल्याण योजनाओं की समीक्षा, एक सप्ताह में साइकिल वितरण पूरा करने का निर्देश

Bokaro News : बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने कल्याण विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में मुख्यमंत्री नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना, प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, कल्याण विभाग के छात्रावासों की स्थिति तथा अल्पसंख्यक छात्रावास निर्माण सहित कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।


मुख्यमंत्री नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना की समीक्षा के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 9,010 साइकिलों का वितरण किया जा चुका है। इस पर उपायुक्त ने शेष साइकिलों का वितरण एक सप्ताह के भीतर पूरा करने और पूरी प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

छात्रावासों के भौतिक सत्यापन के लिए टीम गठित करने का निर्देश

उपायुक्त ने जिले के कल्याण विभाग के छात्रावासों की वर्तमान स्थिति का आकलन करने के लिए डीडीसी को टीम गठित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि टीम सभी छात्रावासों का भौतिक सत्यापन कर उनकी वर्तमान स्थिति, पूर्व में हुए मरम्मत कार्य, आवश्यक मरम्मत और उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करे, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।


उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित लक्ष्य और समयसीमा के अनुसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर लाभ मिल सके।

अल्पसंख्यक छात्रावास निर्माण और रिकॉर्ड संधारण पर भी दिए निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने जिले में अल्पसंख्यक छात्रावास निर्माण के लिए राज्य मुख्यालय को आवश्यक प्रस्ताव जल्द भेजने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यालयों में वितरित की जा रही साइकिलों का विधिवत पंजी संधारित करने, प्रत्येक लाभुक के साथ साइकिल वितरण का फोटो सुरक्षित रखने और सभी अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, जिला कल्याण पदाधिकारी सुचिता किरण, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !