Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-06

Sakchi Chain Snatching: जुबली पार्क के पास महिला से चेन छिनतई मामले में दो गिरफ्तार; बाइक और चेन बरामद

Sakchi Chain Snatching: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में जुबली पार्क के पास महिला से हुई चेन छिनतई की वारदात का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. मामले में पुलिस ने राहुल गोप उर्फ बल्ले और आमिर सरफराज को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही उनके पास से छीना गया सिटी गोल्ड का चेन और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है.

सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 31 जुलाई की रात जुबली पार्क स्थित रौनक फास्ट फूड के सामने सूरज दास की पत्नी चंदना दास से बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीन ली थी. घटना के बाद साकची थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) और नगर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई. टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. तकनीकी साक्ष्यों और अन्य इनपुट के आधार पर पुलिस ने राहुल गोप उर्फ बल्ले और आमिर सरफराज को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में कबूला जुर्म
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चेन छिनतई की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. राहुल गोप के पास से छीना गया सिटी गोल्ड का चेन बरामद हुआ, जबकि आमिर सरफराज के घर से वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की हीरो मोटरसाइकिल (JH05CV-6640) जब्त की गई.

दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया
गिरफ्तार राहुल गोप उर्फ बल्ले सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा गौड़ बस्ती का रहने वाला है. वहीं आमिर सरफराज भालूबासा मुस्लिम बस्ती का निवासी है.



पुलिस के मुताबिक राहुल गोप के खिलाफ सीतारामडेरा, गोलमुरी, आजादनगर और एमजीएम थाना में लूट, रंगदारी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं. आमिर सरफराज के खिलाफ भी साकची और सोनारी थाना में लूट से जुड़े मामले पहले से दर्ज हैं.

अन्य वारदातों में भी भूमिका की जांच
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दोनों अन्य छिनतई और लूट की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !