Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-06

Jharkhand Assembly Monsoon Session: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में दिखी हल्की नोकझोंक, बीजेपी विधायकों के मास्क पर सीएम हेमंत सोरेन और सुदिव्य सोनू ने ली चुटकी

Jharkhand Assembly Monsoon Session: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन राजनीतिक बहस के बीच सदन में कुछ देर के लिए हल्का-फुल्का और खुशनुमा माहौल भी देखने को मिला. भाजपा के कुछ विधायक मुंह पर मास्क लगाकर सदन की कार्यवाही में शामिल हुए थे.

कार्यवाही समाप्त होने के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने भाजपा विधायक नवीन जायसवाल की ओर मुस्कुराते हुए कहा, "आपका मास्क गिर गया है." उनकी इस टिप्पणी पर सदन में मौजूद कई सदस्य मुस्कुरा उठे.

इसी दौरान राजद के कुछ विधायकों ने भी अपनी ओर से टिप्पणी की. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी चुटकी लेते हुए कहा, "19 साल तक सरकार में रहने के बाद भी आवाज निकल रही है." हालांकि उनकी पूरी टिप्पणी स्पष्ट रूप से सुनाई नहीं दी.



कुछ समय तक सदन में हंसी-मजाक और हल्की नोकझोंक का माहौल बना रहा. इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही सामान्य रूप से आगे बढ़ती रही.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !