Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-01

Tiruldih Police Station: तिरुलडीह आगामी मोहर्रम को लेकर तिरुलडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

Tiruldih Police Station: तिरुलडीह आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर मंगलवार को तिरुलडीह थाना परिसर में शांतिपूर्ण, सोहद्र पूर्ण एवं विधिसम्मत से संपन्न कराने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कुकुर राज्यश्री ललिता बखला एवं तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार के संयुक्त तत्वाधान में की गई। 
बैठक में कुकड़ू अंचल अधिकारी सत्येंद्र नारायण पासवान, शांति समिति के सदस्य, मोहर्रम अखाड़ा कमेटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई जिसमें ताजिया जुलूस का मार्ग निर्धारण, सुरक्षा व्यवस्था और विधि व्यवस्था संधारण, यातायात नियंत्रण और आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था पर चर्चा की गई। वही समाज के विभिन्न वर्गों के साथ समन्वय स्थापित करने का भी आहान किया गया। बैठक के दौरान उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने प्रशासन को अस्वस्थ किया कि मोहर्रम पर्व पूर्व वर्षों की भांति सौहार्द और शांति के साथ मनाया जाएगा। पुलिस प्रशासन द्वारा निर्देशित किया गया कि जुलूस पर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाए तथा सभी आवश्यक तैयारी समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए। आम नागरिकों से सहयोग,सजगता एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई है

 मौके पर उपस्थित प्रमुख व्यक्ति में उप प्रमुख, कुकड़ू मोहम्मद एकराम, उप मुखिया चौड़ा लाल मोहम्मद अंसारी, कुकड़ू पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि ठाकुर सिंह मुंडा, सदर असगर अली, मोहम्मद मेराज अंसारी चौड़ा, अखाड़ा कमेटी से शायेद अंसारी, अलिसार अंसारी, मजहर अंसारी, मई मुर अंसारी सहित अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !