Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-06

Adityapur News: आदित्यपुर में पसरी गंदगी और जलजमाव से जनजीवन बेहाल, 5 दिनों से नहीं उठा कचरा, डेंगू-मलेरिया का मंडराया खतरा

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के तमाम इलाकों में पसरी गंदगी और जगह-जगह लगे कचरे के ढेरों ने स्थानीय लोगों का जीना दूभर कर दिया है। नगर निगम की ओर से समय पर सफाई न कराए जाने के कारण बारिश के इस मौसम में स्थिति काफी गंभीर हो गई है। सड़कों पर जमा पानी और सड़ते कचरे की वजह से मच्छरों की तादाद तेजी से बढ़ रही है, जिससे क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने का डर सताने लगा है। स्थानीय डॉक्टर और क्लिनिकों में भी तेज बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।


सांस लेना हुआ मुहाल, कई दिनों से ठप है कचरा उठान
क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर गौर करें तो कई वार्डों में बीते चार-पांच दिनों से कचरे का उठान ही नहीं हुआ है, जिससे कॉलोनियों और मुख्य रास्तों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बारिश के पानी में यह कचरा सड़ने लगा है, जिसकी तेज बदबू से आसपास रहने वाले लोगों का घरों के अंदर रहना भी मुश्किल हो गया है। इसके अलावा कई परिवारों में लोग बीमार पड़ने लगे हैं, फिर भी स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन की ओर से अब तक किसी तरह का मेडिकल कैंप नहीं लगाया गया है। बार-बार शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है और उनका कहना है कि निगम प्रशासन का ध्यान सिर्फ टैक्स जुटाने पर है, सुविधाओं पर नहीं।

तुरंत फॉगिंग कराने और विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग
बढ़ती समस्याओं को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से फौरन कदम उठाने की गुहार लगाई है। लोगों की मांग है कि सभी प्रभावित वार्डों में तुरंत विशेष सफाई अभियान चलाकर सड़कों से कचरा साफ कराया जाए। साथ ही मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए रोजाना एंटी-लार्वा दवाइयों का छिड़काव और फॉगिंग की जाए। नागरिकों का कहना है कि जहां-जहां पानी जमा है, वहां से तुरंत निकासी का प्रबंध किया जाए, ताकि स्थिति और ज्यादा बेकाबू न होने पाए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !