Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-05

Jamshedpur News : बहरागोड़ा के मानुषमुड़िया वन क्षेत्र में हाथियों की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

Jamshedpur News : जमशेदपुर जिले के मानुषमुड़िया वन क्षेत्र के केशरदा बीट में हाथियों के एक दल के पहुंचने से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। हाथियों ने वन बेनाशोली से दांदुडीही जाने वाले मुख्य जंगल मार्ग से सटे घने साल जंगल में डेरा डाल रखा है, जिससे इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।


मुख्य जंगल मार्ग पर बढ़ा खतरा

हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगल से होकर गुजरने वाले मार्ग पर हाथियों के होने से कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। ऐसे में ग्रामीणों ने भी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।


वन विभाग अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील

हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। वनकर्मी लगातार हाथियों की निगरानी कर रहे हैं और उनकी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। विभाग ने ग्रामीणों से जंगल की ओर नहीं जाने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !