Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-05

Operation Sindoor: पहले लक्ष्य पूरे किए, फिर माना सीजफायर, CDS अनिल चौहान ने बताया “ऑपरेशन सिंदूर” का इनसाइड सच

Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान के सीजफायर वाले प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार नहीं किया था. भारत ने पहले अपने सभी सैन्य लक्ष्यों को पूरा किया और उसके बाद ही युद्धविराम पर सहमति जताई. इस बात की जानकारी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति बताते हुए दी है.
पाकिस्तान का मैसेज हॉटलाइन पर आया था लेकिन भारत ने अपना अभियान जारी रखा
जनरल चौहान के अनुसार 10 मई 2025 की सुबह लगभग 9:30 बजे पाकिस्तान की तरफ से हॉटलाइन पर तुरंत सीजफायर का अनुरोध आया था. उस समय भारतीय सेना के कई जरूरी ऑपरेशन्स चल रहे थे. भारतीय सेना के अफसरों ने तय किया कि जब तक सभी लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते तब तक युद्धविराम नहीं होगा.

यह पूरा सैन्य एक्शन 7 मई 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था
 शुरुआत में भारतीय सेना ने सीमा पार चल रहे आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह खत्म कर दिया. इसके बाद पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की कोशिश की जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया. फिर भारतीय वायुसेना और सेना ने पाकिस्तान के मुख्य सैन्य अड्डों पर सटीक हमले किए.

सटीक जानकारी भारत की सबसे बड़ी ताकत बनी
जनरल अनिल चौहान ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की वजह सही समय पर मिली सटीक खुफिया जानकारी थी. भारतीय सेना सीमा पार की हर हलचल पर नजर रखे हुए थी. सही वक्त पर लिए गए फैसलों से भारत अपने सभी लक्ष्यों को पूरा करने में कामयाब रहा. भारत ने साफ कर दिया कि लक्ष्य हासिल होने के बाद ही बातचीत संभव है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !