Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-05

Jharkhand News: बोकारो में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड, कुल्हाड़ी से वार कर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Jharkhand News:  झारखंड के बोकारो जिले से एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है. नावाडीह थाना क्षेत्र के कुकुरलीलवा गांव में बुधवार की सुबह एक सिरफिरे शख्स ने कुल्हाड़ी से हमला कर एक ही परिवार के तीन लोगों को बेरहमी मार डाला.  इस तिहरे हत्याकांड में पति-पत्नी और उनकी बहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. अहले सुबह  हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है.
घर में घुसकर किया ताबड़तोड़ हमला
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना सुबह करीब आठ बजे की है. आरोपी राजू सिंह अचानक धारदार कुल्हाड़ी लेकर पीड़ित परिवार के घर में दाखिल हुआ और उन पर हमला बोल दिया. शोर-शराबा और चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया, जबकि घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों का भारी हुजूम जमा हो गया.


बीच-बचाव करने आए परिजनों को भी उतारा मौत के घाट
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने सबसे पहले बुजुर्ग महिला पर कुल्हाड़ी से लगातार वार किए. पत्नी को बचाने जब उनके पति दौड़े, तो आरोपी ने उनके सिर और गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान सास-ससुर को बचाने पहुँची बहू पर भी आरोपी ने कुल्हाड़ी से बर्बरतापूर्वक वार कर दिया. घाव इतने गंभीर थे कि तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि जब पुलिस पहुंची, तब भी आरोपी हमलावर रुख अपनाए हुए था, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद काबू में किया गया.


मृतकों की पहचान हुई, आरोपी की दिमागी हालत पर भी सवाल
घटना में जान गंवाने वालों की पहचान जानकी महतो, उनकी पत्नी और उनकी बहू के रूप में की गई है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी राजू सिंह का व्यवहार पिछले कुछ समय से असामान्य था और वह पहले भी अपनी पत्नी के साथ मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम दे चुका था.


पुरानी रंजिश या मानसिक तनाव? जांच में जुटी पुलिस
वारदात के बाद नावाडीह थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे का मुख्य कारण कोई पुरानी आपसी रंजिश है या आरोपी की दिमागी स्थिति, इन सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर गहन छानबीन की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !