Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-16

Jamshedpur Weather: आज भी होगी झमाझम बारिश, आंधी और वज्रपात का खतरा

Meta Description

Jamshedpur: कोल्हान में पिछले दो दिन से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला नजर आया है। कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात देखने को मिला। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ और लोग घरों में रहने को मजबूर हुए। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का प्रभाव झारखंड पर बना हुआ है। इसके चलते आज पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है और नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने का आग्रह किया है।मौसम विभाग ने चार बार रेड अलर्ट जारी किया। विशेष रूप से पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, रांची, लातेहार और सरायकेला-खरसावां जिलों में वज्रपात और तेज हवा को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई थी। इन क्षेत्रों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई गई थी।चेतावनी दी गई है कि आज शाम 4 बजे के बाद मौसम काफी खराब हो सकता है। इस दौरान तेज आंधी, बिजली गिरने की घटनाएं और मूसलधार बारिश की संभावना है, जो एक से दो घंटे तक जारी रह सकती है। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि इस समयावधि में घर के भीतर ही रहें और किसी भी जोखिम से बचें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !