Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

Tata Steel UISL Action: भुइयांडीह में घर के गेट की मरम्मत को लेकर हंगामा, पीड़ित परिवार ने Tata Steel UISL की टीम पर लगाया मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

Tata Steel UISL Action: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह लकड़ीटाल के पास मंगलवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक परिवार अपने घर के मुख्य गेट की मरम्मत करा रहा था. इस दौरान Tata Steel UISL की टीम होमगार्ड जवानों के साथ मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य रुकवा दिया. परिवार का आरोप है कि टीम ने न केवल जबरन काम बंद कराया, बल्कि उनके साथ मारपीट करते हुए गेट और अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

"जमीन हमारी है, पुराने गेट की मरम्मत करा रहे थे"
पीड़ित बिमला देवी महिला का कहना है कि जिस जमीन पर काम हो रहा था, वह उनकी निजी संपत्ति है. उनके अनुसार, नया निर्माण नहीं कराया जा रहा था, बल्कि पुराने गेट की मरम्मत का काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक Tata Steel UISL की टीम करीब 40 लोगों के साथ मौके पर पहुंच गई. महिला का आरोप है कि टीम ने बिना कोई संतोषजनक जानकारी दिए निर्माण कार्य रुकवा दिया और परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी.

महिला और उसके पति से धक्का-मुक्की का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान उन्हें जबरन घसीटा गया. विरोध करने पर उनके पति के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई. महिला ने बताया कि टीम में दो महिला कर्मी भी मौजूद थीं, लेकिन इसके बावजूद उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया.
उन्होंने कहा, "जमीन मेरी है. हम सिर्फ पुराने गेट की मरम्मत करा रहे थे. समझ नहीं आ रहा कि हमारे साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया गया."



घटना के बाद पीड़ित परिवार सीतारामडेरा थाना पहुंचा और पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी. पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल Tata Steel UISL की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !