Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

Chaibasa News : चाईबासा में पति-पत्नी हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज पति-पत्नी हत्याकांड का पुलिस ने कुछ ही दिनों में खुलासा कर दिया है। सोमवार को जगन्नाथपुर के एसडीपीओ राफेल मुर्मू ने प्रेसवार्ता में बताया कि वारदात पुरानी आपसी रंजिश के चलते अंजाम दी गई थी। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए पत्थर, डंडा, कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं।


पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई को कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के गंडकीदा गांव स्थित सरकारी तालाब के पास एक महिला और एक पुरुष का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। मृतकों की पहचान डूयां सिंकू और उनकी पत्नी रोयवारी उर्फ गोरवारी सिंकू के रूप में हुई। दोनों गंडकीदा टोला विश्रामपुर के निवासी थे।

वैज्ञानिक और तकनीकी जांच से पुलिस को मिली सफलता

घटना के संबंध में मृतक की बहू शीला सिंकू के लिखित आवेदन पर कुमारडुंगी थाना में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। पूछताछ, स्थानीय लोगों से मिली जानकारी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चार संदिग्धों की पहचान की गई।


पुलिस ने विजय गागराई उर्फ रोड़ो गागराई , गिरधारी काँडाकेल उर्फ भुकलू उर्फ दासो , चन्द्रमोहन पूर्ति उर्फ दारा और पांडू काँडाकेल को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान चारों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद कर लिए गए।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हत्या की वजह पुरानी आपसी दुश्मनी बताई है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !