Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

Sonari Encroachment Removal: सोनारी में Tata Steel UISL का चला बुलडोजर, एसबीआई के सामने अतिक्रमण हटाकर खाली कराई जमीन

Sonari Encroachment Removal: जमशेदपुर में सोनारी ग्वाला बस्ती के पास स्थित एसबीआई बैंक के सामने मंगलवार को Tata Steel UISL ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. इस दौरान बुलडोजर की मदद से अतिक्रमित जमीन को खाली कराया गया. साथ ही लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पेड़ की सूखी और खतरनाक टहनी को भी हटा दिया गया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि जहां यह कार्रवाई हुई, वहां लंबे समय से एक दुकान चल रही थी. इस दुकान में मिट्टी के बर्तन, घड़े और अन्य सामान बनाकर बेचे जाते थे. दुकान के ऊपर पेड़ की एक बड़ी सूखी टहनी टूटकर लटक गई थी, जिससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी हुई थी.



लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहले खतरनाक टहनी को हटाया गया, इसके बाद अतिक्रमित जमीन को भी खाली कराया गया. कार्रवाई के दौरान बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया.



स्थानीय लोगों के अनुसार, इस जमीन पर पहले किराये की व्यवस्था थी, लेकिन जब यह व्यवस्था समाप्त हो गई, तो Tata Steel UISL ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !