Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-03

Bihar News : सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंचे समस्तीपुर DRM, ट्रेन अग्निकांड की जांच तेज

Bihar News : समस्तीपुर-सहरसा रेलखंड के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में आग लगने की घटना के बाद समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा अधिकारियों की टीम के साथ सैलून ट्रेन से स्टेशन पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जली हुई बोगियों का जायजा लेकर जांच की प्रगति की जानकारी ली।


घटना के बाद क्षतिग्रस्त कोच को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

चार कोच फिलहाल स्टेशन पर रहेंगे, बाकी आठ कोच भेजे जाएंगे

डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बताया कि जांच पूरी होने तक ट्रेन का एक यूनिट, यानी चार कोच, सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर ही रखा जाएगा। वहीं, शेष आठ कोचों को परिचालन के लिए भेजा जाएगा।


उन्होंने बताया कि अग्निकांड में इंजन से सटी बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई है, जबकि उसके पीछे लगी दूसरी बोगी भी आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !