Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-30

Jamshedpur Sonari Violence: जमीन पर वर्चस्व को लेकर दो गुट में चले लात - घुसे, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur: सोनारी थाना क्षेत्र के अशोक सिंह की विवादित जमीन को लेकर सोमवार को बड़ा बवाल खड़ा हो गया। जमीन के समीप स्थित एक चौक पर वर्चस्व को लेकर पांडे गिरोह और समीर सरदार गुट के बीच तीखी बहस के बाद मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, अशोक सिंह की जमीन काफी समय से विवादित रही है। उन्होंने इसकी देखरेख की जिम्मेदारी पांडे के गुट को सौंपी थी। लेकिन सोमवार को समीर सरदार गुट द्वारा उस चौक पर कुछ गतिविधियां की जा रही थीं, जिसे लेकर पांडे के लोगों ने आपत्ति जताई और प्रदर्शन का विरोध किया। देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच जमकर झड़प हो गई।

झड़प के बाद स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि दोनों पक्ष सोनारी थाना पहुंच गए। इस दौरान दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पांडे गुट की भूमिका जांच के घेरे में है। उनके कई सदस्य पहले भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं और कुछ पर गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। इस गिरोह से जुड़े कुछ लोग पूर्व में जेल की हवा भी खा चुके हैं।

फिलहाल सोनारी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी के अनुसार, दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और इलाके में पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि विवादित जमीन पर किस गुट ने पहले उकसाने की कोशिश की और क्या यह घटना सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी। जल्द ही दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जमीन विवाद की आड़ में बढ़ती गुंडागर्दी ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है, जिससे स्थानीय लोग सहमे हुए हैं।

स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि उक्त जमीन पर काफी लोगों ने दावेदारी की है और जमीन का भी विवादित इतिहास रहा है साथ ही सोनारी में आए दिन जमीन विवाद का मामला सामने आता रहा है। कई मामलों में पांडे गिरोह की भूमिका संदिग्ध बताई जाती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !