Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

Jamshedpur Breaking: बर्मामाइंस में युवक पर फायरिंग, तीन गोलियां लगने से हालत गंभीर

Jamshedpur: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती में रविवार रात हुई गोलीबारी की घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हमले में आफताब आलम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में घायल के समर्थकों और अन्य लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है, जिससे तनाव का माहौल बना हुआ है।

बस्ती में चली कई गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस्ती निवासी बंधु नामक व्यक्ति पर आफताब को गोली मारने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आफताब को तीन गोलियां लगीं। इनमें एक गोली उसकी पीठ में, जबकि दो गोलियां पेट में लगीं, जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई।

टीएमएच में चल रहा इलाज
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल आफताब को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।



आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी
घटना की सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !