Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

RRB Exam Special Train: RRB परीक्षा अभ्यर्थियों को राहत, दक्षिण पूर्व रेलवे चलाएगा स्पेशल एग्जाम ट्रेनें

RRB Exam Special Train: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. इन ट्रेनों के चलने से परीक्षा अवधि के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के साथ, अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी.

दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 08183/08184 राउरकेला-रांची-राउरकेला परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन 17 अगस्त से 22 अगस्त, 2026 के बीच किया जाएगा. इस अवधि में ट्रेन कुल पांच-पांच फेरे लगाएगी. यह ट्रेन राउरकेला, बानो, हटिया, रांची और मुरी सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.

इसके अलावा, 08601/08602 रांची-सबौर-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी. यह ट्रेन 3 अगस्त से 22 अगस्त, 2026 के बीच निर्धारित तिथियों पर कुल 15-15 फेरे लगाएगी. ट्रेन रांची, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, तिलैया, नवादा, वारसलीगंज, शेखपुरा, लखीसराय जंक्शन, किउल, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर और सबौर स्टेशनों पर ठहरेगी.



रेलवे का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों के संचालन का उद्देश्य परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की यात्रा को आसान बनाना, नियमित ट्रेनों पर बढ़ने वाले दबाव को कम करना और अभ्यर्थियों को समय पर उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सहायता प्रदान करना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !