Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-01

Palamu News: पलामू में बाजार से घर नहीं लौटी महिला, जंगल में मिला शव, सल्फास मिलने से खुदकुशी की आशंका

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले में नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के पिछुलिया डगड़गवाटांड़ जंगलों से पुलिस ने एक 45 वर्षीय महिला का शव बरामद किया है. मृतका की पहचान शाहपुर पंचायत के सतबरवा गांव निवासी उमेश यादव की पत्नी लालो देवी के रूप में हुई है. महिला शुक्रवार को घर का सामान खरीदने बाजार गई थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी. परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे.
जंगल से बरामद हुआ शव, परिजनों में छाया मातम
नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि लालो देवी पिछले कई वर्षों से बिहार के बकरीडीह स्थित अपने मायके में रह रही थी और हाल ही में ससुराल आई थी. शनिवार सुबह स्थानीय निवासियों ने जंगल के रास्ते में शव देखकर पुलिस को सूचित किया. मौके से पुलिस को सल्फास का एक डिब्बा, मोबाइल फोन, चप्पल, सब्जियां, बीज और रसगुल्ला मिला है.


शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी
शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को आशंका है कि महिला ने रसगुल्ले में सल्फास मिलाकर खाया होगा. हालांकि, महिला के यह कदम उठाने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ करके मामले की गहराई से जांच कर रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने शव का पंचनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. मृतका के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं. थाना पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो पाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !