Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-31

PM Modi Video Message: इंस्टाग्राम पर भावुक हुए पीएम मोदी कहा:- जंतर-मंतर घटना के बावजूद बच्चों को माफ करना चाहता हूं, देखें VIDEO

PM Modi Video Message: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो संदेश में जंतर-मंतर पर हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान उन्हें और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद वह बच्चों को माफ करना चाहते हैं, क्योंकि गलतियों से सीखने और खुद को सुधारने का अवसर हर किसी को मिलना चाहिए.प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में खासतौर पर युवाओं और जेन-जी से संवाद करते हुए देशहित में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की.

“बचपन में गलतियां होती हैं, सुधार का मौका मिलना चाहिए”
प्रधानमंत्री ने कहा कि जंतर-मंतर पर जो कुछ हुआ, उसे पूरे देश और दुनिया ने देखा. उनके अनुसार, कुछ बच्चों ने ऐसी भाषा का प्रयोग किया जो किसी भी सभ्य समाज के अनुरूप नहीं है. उन्होंने कहा कि उन्हें और उनकी स्वर्गीय माता को भी अपशब्द कहे गए.

उन्होंने कहा कि वह समाज में मौजूद आक्रोश को समझते हैं, लेकिन बच्चों से गलतियां होना स्वाभाविक है. इसलिए उन्हें सुधारने का अवसर दिया जाना चाहिए और इसी भावना से वह उन्हें माफ करना चाहते हैं.

देश के लिए मिलकर काम करने की अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लोगों से एकजुट होकर भारत के विकास के लिए काम करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि समाज के भटके हुए लोगों को सही दिशा दिखाना सभी की जिम्मेदारी है और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना ही देश के हित में होगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !