Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-31

Jharkhand Railway News: 67.28 करोड़ का मेगा रेल टेंडर जारी, नई लाइन और डबलिंग परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

Jharkhand Railway News: दक्षिण पूर्व रेलवे ने नई रेल लाइन, डबलिंग और मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को गति देने के लिए 67.28 करोड़ रुपये की लागत का मेगा ई-टेंडर जारी किया है. टेंडर संख्या 4625-GRC-CE-C-SO-09-2026 के तहत फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) और भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में सहयोग से जुड़े कार्य कराए जाएंगे.


36 महीने में पूरा करना होगा काम

इस परियोजना की अनुमानित लागत 67,28,72,204.60 रुपये तय की गई है. टेंडर में भाग लेने वाली एजेंसियों के लिए 1,34,57,500 रुपये की अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) निर्धारित की गई है. रेलवे ने पूरे कार्य को 36 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा है.

रेल विस्तार परियोजनाओं को मिलेगी गति
फाइनल लोकेशन सर्वे के जरिए प्रस्तावित रेल लाइनों का अंतिम रूट तय किया जाएगा और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा. सर्वे पूरा होने के बाद नई रेल लाइन, डबलिंग और मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं के निर्माण का रास्ता साफ होगा. दक्षिण पूर्व रेलवे की इस पहल से भविष्य में रेल नेटवर्क के विस्तार, ट्रेनों के सुचारु संचालन और माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !