Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-30

Jamshedpur Mango Theft: मानगो में राम लक्ष्मण हनुमान मंदिर में चोरी

Jamshedpur Mango Theft: जमशेदपुर के मानगो एन एच 33 स्थित राम लक्ष्मण हनुमान मंदिर में बीती रात चोरों ने हाथ साफ कर लिया। मंदिर कमेटी के मुख्य प्रबंधक दयाकांत तिवारी ने मामले की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दी। मंदिर के मुख्य पुजारी सूर्यकांत पांडे ने सुबह मंदिर का पट खोला तो देखा कि मंदिर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। मंदिर के अलमीरा में रखा हुआ ध्वनि यंत्र का पूरा सेट और लगभग ₹6000 चोरी हो गए थे।
विकास सिंह ने कहा कि जिले के वरीय अधिकारियों के लाख मना करने के बाद भी मानगो में नशा करने वाले सामान के साथ-साथ डेली लॉटरी का धंधा खुले आम फल-फूल रहा है। अवैध कारोबार की होलसेल मंडी मानगो बनी हुई है, जिसका दुष्परिणाम यह हुआ कि चोरों ने इंसान को छोड़ भगवान को भी नहीं बख्शा।
विकास सिंह ने कहा कि लचर कानून व्यवस्था और पेट्रोलिंग न के बराबर होने के कारण भगवान भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से आसपास लगे सीसीटीवी खंगालकर अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
मंदिर कमेटी ने लोगों से अपील की है कि वे मंदिर की सुरक्षा के लिए आगे आएं और चोरों को पकड़ने में मदद करें। मंदिर कमेटी ने जिला प्रशासन से भी मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मानगो में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने मांग की है कि जिला प्रशासन को मानगो की सुरक्षा व्यवस्था सुधारनी चाहिए।

मानगो के राम लक्ष्मण हनुमान मंदिर में चोरी की घटना ने लोगों को चिंतित कर दिया है। विकास सिंह ने जिला प्रशासन से अपराधियों को गिरफ्तार करने और मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !