Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-30

Jharkhand News: JPSC-CGL मामले में एक और गिरफ्तारी, CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को भेजा जेल

Jharkhand: JPSC संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने एक और कार्रवाई करते हुए चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हजारीबाग पुलिस की मदद से हुई गिरफ्तारी
CID के अनुसार, सुमन सौरभ की गिरफ्तारी CID थाना कांड संख्या-16/2026 की जांच के क्रम में की गई है। उसे हजारीबाग पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसी का आरोप है कि अभ्यर्थी ने अनुचित तरीके अपनाकर परीक्षा में सफलता हासिल की।

पूछताछ में सामने आई अहम जानकारी
CID ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने परीक्षा में गलत तरीके अपनाने की बात स्वीकार की है। हालांकि, जांच के दौरान उसके पास से OMR शीट की कार्बन कॉपी बरामद नहीं हुई है।

अन्य लोगों पर भी हो सकती है कार्रवाई
CID ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच अभी जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले नए साक्ष्यों के आधार पर इस पूरे मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि JPSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के मामले की जांच CID कर रही है। इस मामले में अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !