Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-30

Jamshedpur News: श्रावण के पहले दिन विधायक सरयू राय ने श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में किया रुद्राभिषेक, जनकल्याण की कामना

Jamshedpur: श्रावण मास के शुभारंभ के अवसर पर गुरुवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बिष्टुपुर स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए इस अनुष्ठान में उन्होंने प्रदेश, शहर और समस्त प्राणी जगत के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

पंडित विनोद पांडेय के आचार्यत्व में हुआ अनुष्ठान
रुद्राभिषेक का धार्मिक कार्यक्रम विद्वान आचार्य पंडित विनोद पांडेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए।

अनुष्ठान पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और शिव भक्त मंदिर में मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं ने लिया पूजा में हिस्सा
रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शिवशंकर सिंह, अंशुल शरण, धर्मेंद्र तिवारी, अमित शर्मा, नीरज सिंह, साकेत, अशोक कुमार, असीम पाठक, विनीत, रत्नेश सिंह, सुनील सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ झुन्ना, गोल्डन पांडेय सहित कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !