Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-30

Palamu News : पलामू में बेखौफ बदमाशों का तांडव, भट्ठी मोहल्ला के युवक को गोली मारकर फरार, जांच में जुटी मेदिनीनगर पुलिस

Palamu News : झारखंड के पलामू जिले से एक बहुत ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है. मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में कोयल नदी तट के पास बुधवार देर शाम कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया. हमले के बाद आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे, जबकि घायल युवक काफी देर तक लहूलुहान हालत में वहीं पड़ा रहा.

घटना के बाद पीड़ित को परिजनों ने कराया निजी अस्पताल में भर्ती
घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत पीड़ित के परिवार को इसकी सूचना दी. खबर मिलते ही परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ युवक को तुरंत पास के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए. डॉक्टरों की टीम उसकी जान बचाने में लगी हुई है, लेकिन फिलहाल उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है. घायल युवक की पहचान स्थानीय भट्ठी मोहल्ला के रहने वाले धीरज कुमार के रूप में हुई है.

 मामले की जांच कर सबूत जुटाने में जुटी पुलिस
मामले की जानकारी मिलते ही मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाना शुरू कर दिया है. इसके साथ ही वारदात के समय आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके.

हमले के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली
अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि धीरज पर यह जानलेवा हमला क्यों किया गया. पुलिस हर एंगल से मामले की बारीकी से जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा. इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !