Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-30

Ranchi News : JPSC परीक्षा को लेकर बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, परीक्षा एजेंसी से जुड़े लोगों को मिली सरकारी नौकरी

Ranchi News :  झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JPSC परीक्षा को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी से जुड़े लोगों ने खुद सरकारी नौकरी हासिल कर ली, जबकि उनके परिजनों को भी नियुक्ति मिली है।


प्रेस वार्ता में बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी से जुड़े लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने में अनियमितता हुई और पूरे मामले में लेन-देन भी किया गया। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में सरकार के कुछ लोगों की भी भूमिका रही है।


सरकार की भूमिका पर उठाए सवाल, CID कर रही है मामले की जांच

मरांडी ने कहा कि यदि परीक्षा प्रक्रिया में शामिल लोगों को ही सरकारी नौकरी मिल रही है, तो इससे चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों की जांच फिलहाल CID कर रही है। जांच के क्रम में JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांग्ते से पूछताछ जारी है। वहीं, इस मामले में CID अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की जांच जारी है और जांच एजेंसी लगातार साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !