Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-30

CCL Kargali Coal Smuggling: सीआईएसएफ ने अवैध कोयला कारोबारियों पर कसा शिकंजा; 395 टन कोयला बरामद, 7 FIR दर्ज

CCL Kargali Coal Smuggling:  सीसीएल के करगली क्षेत्र में अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ जुलाई माह के दौरान सीआईएसएफ ने व्यापक अभियान चलाया. इस दौरान कई स्थानों पर लगातार छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध कोयला और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों को जब्त किया गया. अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कारोबार पर प्रभावी असर पड़ा है.
कमांडेंट के नेतृत्व में चला अभियान
सीआईएसएफ कमांडेंट राजप्रताप सिंह के नेतृत्व में पूरे जुलाई माह अभियान चलाया गया. इस दौरान कुल 46 छापेमारी की गई, जिसमें 395.480 मीट्रिक टन अवैध कोयला बरामद हुआ. जब्त कोयले की अनुमानित कीमत करीब 10.07 लाख रुपये बताई गई है.

7 एफआईआर दर्ज, 36 वाहन जब्त
कार्रवाई के दौरान जीएमएमडीआर अधिनियम के तहत 7 प्राथमिकी दर्ज कराई गईं. इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे 36 वाहनों को जब्त कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया. जब्त वाहनों में 26 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी, 3 स्कूटर, 4 ऑटो और 2 पिकअप वाहन शामिल हैं.

निगरानी और छापेमारी रहेगी जारी
सीआईएसएफ अधिकारियों के मुताबिक, करगली क्षेत्र में अवैध कोयला तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी और छापेमारी की जा रही है. विभाग का दावा है कि जुलाई में चलाए गए सघन अभियान के बाद अवैध कोयला कारोबार पर काफी हद तक नियंत्रण स्थापित हुआ है.

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. साथ ही, गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !