Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-29

Jamshedpur Crime News: कोर्ट परिसर के बाहर चोरी हुई बाइक 48 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: सीतारामडेरा थाना पुलिस ने व्यवहार न्यायालय परिसर के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है.


पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच व्यवहार न्यायालय, जमशेदपुर के पास से अज्ञात चोर ने एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी. मामले में सीतारामडेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.


CCTV और सूचना के आधार पर आरोपी गिरफ्तार
मामले के खुलासे और बाइक की बरामदगी के लिए थाना प्रभारी सीतारामडेरा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोहित गोराई को गिरफ्तार कर लिया.

चोरी की बाइक बरामद
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित गोराई, निवासी पुराना सीतारामडेरा, जमशेदपुर के रूप में हुई है. उसके कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई. पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !