Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-29

Jamshedpur SSP Review Meeting: आदतन अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई, CCA और तड़ीपार की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

Jamshedpur SSP Review Meeting: वरीय पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और सभी पुलिस उपाधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की. बैठक में आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए.


एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आदतन अपराधियों के विरुद्ध CCA, तड़ीपार, निगरानी और PIT NDPS के तहत आवश्यक कार्रवाई तेजी से की जाए.

वांछित अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश

बैठक में आर्म्स एक्ट, फायरिंग, स्नैचिंग और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई. एसएसपी ने इन मामलों में फरार और वांछित अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही सभी लंबित मामलों में कार्रवाई तेज कर अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने को कहा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !