Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-29

Giridih News: लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता में गिरिडीह की टीम बनी चैंपियन, उपायुक्त ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

Giridih News: गिरिडीह के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय 2nd Little Champs Football Tournament 2026-27 में शानदार प्रदर्शन किया और उपायुक्त रामनिवास यादव ने उन्हें सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि जिले की खेल प्रतिभाएं सही मार्गदर्शन और बेहतर प्रशिक्षण के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकती हैं.


गिरिडीह ने राज्य स्तर पर दम दिखाया

23 से 25 जुलाई 2026 तक रांची में आयोजित 2nd Little Champs Football Tournament 2026-27 में झारखंड के सभी 24 जिलों की अंडर-12 बालक और बालिका टीमों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में गिरिडीह जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया.


बालक टीम बनी राज्य चैंपियन

संत जॉन ब्रिटो मध्य विद्यालय, महेशमुंडा (गांडेय) की बालक टीम ने फाइनल मुकाबले में निस्फीडा मध्य विद्यालय, बगोदर को 1-0 से हराकर राज्य चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. निस्फीडा मध्य विद्यालय, बगोदर की बालिका टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया.


खिलाड़ियों को मिले व्यक्तिगत सम्मान

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बालक वर्ग के संजय हेंब्रम को "प्लेयर ऑफ द मैच" और नीतीश मरांडी को "प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट" चुना गया. बालिका वर्ग में अनु कुमारी को शानदार प्रदर्शन के लिए "प्लेयर ऑफ द मैच" पुरस्कार से सम्मानित किया गया.


उपायुक्त ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

समाहरणालय में आयोजित सम्मान समारोह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि किसी जिले की पहचान केवल विकास कार्यों से नहीं, बल्कि वहां के युवाओं और बच्चों की उपलब्धियों से भी बनती है. गिरिडीह में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और जिला प्रशासन उन्हें हरसंभव सहयोग व प्रोत्साहन देता रहेगा.


खेल से विकसित होती हैं कई महत्वपूर्ण खूबियां

उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं. उन्होंने खिलाड़ियों को लगातार अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती, जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत शिक्षा विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !