Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-29

Bihar Teacher Recruitment 2026: बिहार में BPSC TRE-4 के जरिए होगी 32 हजार से ज्यादा शिक्षकों की बंपर बहाली

Bihar Teacher Recruitment 2026: बिहार में चौथे चरण (TRE-4) के लिए शिक्षक भर्ती की तैयारी तेज हो गई है. शिक्षा विभाग ने 32,388 पदों पर शिक्षक नियुक्ति के लिए BPSC को अधियाचन भेज दिया है. अब आयोग जल्द ही TRE-4 भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर सकता है.

शिक्षा विभाग के अनुसार, प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के लिए 3,847 पद, कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563 पद, कक्षा 9 से 10 के लिए 3,877 पद और कक्षा 11 से 12 के लिए 16,101 पद रखे गए हैं. सबसे अधिक रिक्तियां माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में हैं.

राज्य सरकार का कहना है कि इस भर्ती के माध्यम से सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर की जाएगी. इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा. साथ ही हजारों अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा.



अब अधियाचन मिलने के बाद अभ्यर्थियों की नजर BPSC के ओर से आने वाले आधिकारिक विज्ञापन पर टिकी है. जब विज्ञापन जारी होगा, तब आवेदन प्रक्रिया, पात्रता आवश्यकताएं, परीक्षा कार्यक्रम और अन्य दिशा-निर्देश भी सार्वजनिक कर दिए जाएंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !