Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-29

Jharkhand Monsoon 2026: झारखंड में अब तक 25 फीसदी कम बरसे बादल, गढ़वा और चतरा में स्थिति बेहद चिंताजनक

Jharkhand Monsoon 2026: झारखंड में मानसून इस बार कमजोर साबित हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून से 29 जुलाई तक राज्य में सामान्य से 25 प्रतिशत कम बारिश हुई है. इस अवधि में करीब 489.2 मिलीमीटर बारिश की उम्मीद थी, लेकिन अब तक केवल 365.8 मिलीमीटर बरसा है. इसके चलते गढ़वा और चतरा जिलों में अब तक बारिश के बहुत कम होने के कारण चिंता बढ़ गई है. इन जिलों में क्रमश: 62 और 61 प्रतिशत कम बरसात हुई है.

पश्चिम सिंहभूम एकमात्र जिला जहां सामान्य से अधिक हुई बारिश
पश्चिमी सिंहभूम में बारिश सामान्य से ज्यादा हुई है. पूरे राज्य में यह एकमात्र ऐसा जिला है जहां सामान्य से 19 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है. यहां 561.1 मिलीमीटर बरसा है. वहीं रांची में 15 प्रतिशत, पूर्वी सिंहभूम में 13 प्रतिशत, खूंटी में 17 प्रतिशत, दुमका में 17 प्रतिशत, साहिबगंज में 14 प्रतिशत, सरायकेला-खरसावां में 3 प्रतिशत और सिमडेगा में 1 प्रतिशत कम बरसात हुई है.

कई जिलों में बारिश का बड़ा अंतर देखा गया है. कोडरमा में 50 प्रतिशत, गोड्डा में 48 प्रतिशत, गिरिडीह में 47 प्रतिशत, पलामू में 42 प्रतिशत, हजारीबाग में 38 प्रतिशत, बोकारो में 35 प्रतिशत, रामगढ़ में 34 प्रतिशत, गुमला और लातेहार में 31-31 प्रतिशत, लोहरदगा में 30 प्रतिशत, जामताड़ा में 29 प्रतिशत, धनबाद में 22 प्रतिशत, देवघर में 56 प्रतिशत और पाकुड़ में 58 प्रतिशत कम बरसात हुई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !