Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-29

Sheikh Hasina :"जेल जाऊं या हत्या हो जाए...", शेख हसीना का स्वदेश वापसी पर बड़ा ऐलान, कहा- दिसंबर तक हर हाल में लौटूंगी बांग्लादेश

Sheikh Hasina : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ने स्वदेश वापसी को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि दिसंबर तक वह हर हाल में बांग्लादेश लौटेंगी. चाहे उन्हें गिरफ्तारी का सामना करना पड़े, जेल जाना पड़े या जान का खतरा ही क्यों न हो.
नई दिल्ली से ई मेल के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी
अगस्त 2024 से नई दिल्ली में रह रहीं शेख हसीना ने एक अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी को ई मेल के माध्यम से जवाब देते हुए कहा कि वह अपने फैसले पर पूरी तरह कायम हैं. उन्होंने कहा कि स्वदेश लौटने के बाद आने वाली हर कानूनी और राजनीतिक चुनौती का सामना करने के लिए वह तैयार हैं.

दिसंबर तक बांग्लादेश लौटने की कही बात
शेख हसीना ने कहा कि उनकी योजना दिसंबर तक बांग्लादेश वापस जाने की है. उनके मुताबिक देश के लोग लगातार उन्हें लौटने के लिए कह रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने यह निर्णय लिया है. उन्होंने स्वीकार किया कि वापसी के बाद परिस्थितियां आसान नहीं होंगी, लेकिन वह पीछे हटने वाली नहीं हैं.

गिरफ्तारी, जेल और जान के खतरे का भी किया जिक्र
अपने बयान में शेख हसीना ने कहा कि उन्हें इस बात का पूरा अंदाजा है कि स्वदेश लौटने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है. जेल भेजा जा सकता है और यहां तक कि उनकी हत्या भी हो सकती है. इसके बावजूद उनका कहना है कि अपने देश और अपने लोगों के बीच लौटना उनके लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

अदालत का सामना करने की बात पहले भी दोहरा चुकी हैं
यह पहला मौका नहीं है जब शेख हसीना ने वापसी की इच्छा जताई है. इससे पहले भी उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा था कि वह और उनकी पार्टी के नेता निर्वासन समाप्त कर बांग्लादेश लौटेंगे. उन्होंने यह भी कहा था कि यदि कानून के तहत अदालत में पेश होना पड़ा तो वह कानूनी प्रक्रिया का पूरा सामना करेंगी.

पार्टी नेताओं और समर्थकों पर कार्रवाई का लगाया आरोप
पूर्व प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि उनके समर्थक कठिन हालात से गुजर रहे हैं. शेख हसीना ने भावुक होते हुए कहा कि यदि उनके जीवन का अंत होना तय है तो वह अपनी मातृभूमि में ही होना चाहिए, जहां उनके माता पिता दफन हैं और जहां उनके परिवार की जड़ें जुड़ी हुई हैं.

बयान के बाद बांग्लादेश की राजनीति में बढ़ी हलचल
शेख हसीना के इस बयान के बाद बांग्लादेश के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि उनकी संभावित वापसी की तारीख, कानूनी प्रक्रिया और सरकार की ओर से होने वाली कार्रवाई को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. ऐसे में आने वाले महीनों में इस पूरे घटनाक्रम पर सभी की नजर बनी रहेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !