Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-29

Jamshedpur News: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में मनाया गया विश्व टाइगर दिवस, नई पीढ़ी को जागरूक करने पर जोर

Jamshedpur News: विश्व टाइगर दिवस के अवसर पर जमशेदपुर में टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में एक कार्यक्रम आयोजीत हुआ. इस कार्यक्रम में बाघों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास किए गए. इस कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम मुख्य अतिथि रहे.


बाघ संरक्षण का दिया संदेश

बच्चों ने अपने हाथों से पौधे लगाए. इसके द्वारा वे वन्यजीवों के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाना चाहते थे. डीएफओ सबा आलम ने बच्चों से कहा कि बाघ जंगल की जैव विविधता के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि बच्चों को वन्यजीवों के संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए.


बच्चों ने पौधे लगाए और पर्यावरण के प्रति अपना संकल्प लिया. इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चे शामिल हुए.


नई पीढ़ी को जागरूक करने पर जोर

इस दौरान बच्चों को बाघों के आवास, उनके संरक्षण के बारे में बताया गया. विशेषज्ञों ने कहा कि वन्यजीवों का संरक्षण पर्यावरण के संतुलन के लिए आवश्यक है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में जिम्मेदारी की भावना उत्पन्न करना था. इस अवसर पर टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के अधिकारी, वन विभाग के कर्मचारी और बच्चे उपस्थित रहे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !