Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-29

Palamu Train Accident: "ट्रेन में चढ़ते समय हादसा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम", पलामू के मिथिलेश कुमार की मौत से परिवार में मातम

 Palamu Train Accident: पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले 35 वर्षीय मिथिलेश कुमार की ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई. वह परिवार का पालन-पोषण करने के लिए मजदूरी करने धनबाद जा रहे थे. घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
बरवाडीह स्टेशन पर हुआ हादसा
परिजनों के मुताबिक, मिथिलेश कुमार मंगलवार को बरवाडीह रेलवे स्टेशन से बीडीएम पैसेंजर ट्रेन पकड़ने पहुंचे थे. ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. स्टेशन पर मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना जीआरपी को दी.

इलाज के दौरान नहीं बच सकी जान
सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और घायल को बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मेदिनीनगर रेफर किया गया. हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई और चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया
घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी की टीम ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव का पंचनामा तैयार कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है. परिवार का कहना है कि मिथिलेश मजदूरी कर घर की जिम्मेदारियां निभाते थे और उनकी असमय मौत से पूरे परिवार पर बड़ा संकट आ गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !