Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-28

Jharkhand Congress: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई लाठी चार्ज को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, घायल छात्रा बोली:- संवाद बजाय बल का उपयोग किया गया

Jharkhand Congress: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल हुई छात्रा नूतन कुमारी ने मंगलवार को कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता किया. उन्होंने कहा कि छात्रों ने शांतिपूर्वक अपनी मांगों को रखा था, लेकिन पुलिस ने उनके साथ बल का उपयोग किया, जिससे कई छात्र-छात्राएं घायल हुए. नूतन का कहना था कि ऐसा व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

"संवाद बजाय बल का उपयोग किया गया"
नूतन ने बताया कि छात्र शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनकी बात सुनने के बजाय बल का इस्तेमाल किया. उन्हें गंभीर चोटें आईं और कई अन्य छात्र भी घायल हुए. उनका कहना था कि घटना के बाद किसी ने घायलों का हालचाल नहीं लिया.

पैलेट गन के इस्तेमाल पर सवाल उठाए गए
प्रेस वार्ता में "छात्रों के गूंज" के संयोजक एवं महानगर अध्यक्ष कुमार राजा ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ तो इसकी अनुमति किस स्तर पर दी गई. उन्होंने कहा कि छात्रों की बात सुनने के बजाय उनके खिलाफ कार्रवाई की गई. कुमार राजा ने कहा कि छात्र युवा रोजगार, शिक्षा और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों पर बात कर रहे हैं, जिन पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए.



निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
कुमार राजा ने जंतर-मंतर की घटना की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही घायल छात्रों के उचित इलाज, आवश्यक सहायता और भविष्य में शांतिपूर्वक प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !