Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-28

Dhanbad News : शराब के नशे में बेटे ने कुल्हाड़ी से की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad News : जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के बादलपुर गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, मौके पर हुई मौत
मृतक की पहचान 65 वर्षीय चांद सोरेन के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उनका 40 वर्षीय बेटा कालीपद सोरेन है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिता-पुत्र अक्सर साथ बैठकर शराब पीते थे और दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। मंगलवार को भी शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में कालीपद सोरेन ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही टुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।


सभी पहलुओं से जांच में जुटी पुलिस
टुंडी थाना प्रभारी उमा शंकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या की वजह शराब के नशे में हुआ विवाद प्रतीत होती है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !