Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-27

Jamshedpur Crime News: सोनारी में रंगदारी मांगने और हथियार दिखाकर धमकाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Jamshedpur: जमशेदपुर के सोनारी थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने, धमकी देने और हथियार के बल पर भय पैदा करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनारी खूंटाडीह निवासी जयंत दीप उर्फ छोटू (30 वर्ष) के रूप में हुई है।

दानिश कुमार और उसके साथियों से मांगी गई थी रंगदारी
पुलिस के अनुसार, जयंत दीप उर्फ छोटू इस मामले का मुख्य आरोपी है। आरोप है कि उसने ने अपने साथियों अंकुर सिंह, आर्यन कुमार और अन्य लोगों के साथ मिलकर वादी दानिश कुमार और उसके साथी दीप साहू व सूरज कुमार को डराया-धमकाया। 

आरोप यह भी है कि आरोपियों ने पीड़ितों की कनपटी पर पिस्टल सटाकर रंगदारी की मांग की थी। जान का खतरा देखते हुए पीड़ितों ने आरोपियों को कुछ नकद राशि और ऑनलाइन माध्यम से पैसे दिए थे।

जांच में आरोपों की हुई पुष्टि
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ लगे आरोपों की पुष्टि हुई है। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान यह भी जानकारी सामने आई है कि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों द्वारा पीड़ित पक्ष पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है और धमकी दिए जाने की बात भी सामने आई है। इस मामले में शामिल बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार जयंत दीप का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ सोनारी थाना में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वर्ष 2019 में उसके खिलाफ धारा 364, 307, 323, 34, 120(B) IPC के तहत मामला दर्ज थे। इसके अलावा, मार्च 2019 में भी उसके खिलाफ धारा 341, 342, 324, 326, 307, 34, 120(B) IPC और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। वर्ष 2021 में भी उसके खिलाफ धारा 341, 326, 323, 307, 120(B), 34 IPC और 25/1-B(A), 35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

पुलिस टीम ने की कार्रवाई
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित छापेमारी टीम में सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन दे, अनुसंधानकर्ता एसआई परेश रजवार, एएसआई योगेश कुमार सिंह, एएसआई जीरेन कच्छप और एएसआई राजू नायक शामिल थे। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !