Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-27

Simdega News: सड़क हादसे के बाद मिली मुआवजे की राशि हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजा गया जेल

Simdega: सड़क हादसे के शिकार पीड़ित को सरकार से मिली मुआवजे की मोटी रकम हड़पने के मामले में सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जालसाजी के आरोपी मनोज भगत को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि अलसंगा गांव के रहने वाले इलियास केरकेट्टा ने 14 अप्रैल 2025 को सदर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार, सड़क दुर्घटना के एवज में उन्हें  प्रशासन की तरफ से 6 लाख 50 हजार रुपये का मुआवजा मिला था। आरोपी मनोज भगत ने छल-बल से यह पूरी राशि अपने पास रख ली और जब पीड़ित ने अपने हक का पैसा वापस मांगा, तो उसने रकम लौटाने से साफ मना कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकी भी दी।

पुराना जालसाज निकला आरोपी
केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले ठोस सबूतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मनोज भगत को धर दबोचा। कड़ाई से की गई पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह इससे पहले भी तीन अलग-अलग घटनाओं में लोगों के पैसे ऐंठने और हड़पने के मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस ने कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !