Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-28

Saraikela Elephant Missing Rescue: सरायकेला जंगल में लापता हुआ बेबी हाथी, वन विभाग की दिन-रात खोजबीन जारी

सरायकेला: चांडिल वन प्रमंडल के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत हेवेन पंचायत स्थित पहाड़धार गांव के पास 25 जून की सुबह एक बेबी हाथी जंगल में घूमते समय लापता हो गया। अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे वन विभाग की चिंता बढ़ गई है।

वन कर्मी आशंका जता रहे हैं कि अगर शिकारियों के हाथ लग गया तो उसकी जान को खतरा हो सकता है, वहीं डर के कारण ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी को लेकर वन विभाग की टीम दिन-रात मशालों की रोशनी में जंगल में खोजबीन कर रही है।

डीएफओ के निर्देश पर 27 जून की रात रेस्क्यू टीम हाथीनादा गांव पहुंची और आसपास के जंगलों में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अभी तक हाथी का कोई पता नहीं चला। जानकारी है कि बेबी हाथी रसुनिया पंचायत के घने जंगलों की ओर भटक गया है।


वन क्षेत्र पदाधिकारी शशि प्रकाश रंजन एवं विभागीय कर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें सहयोग के लिए प्रेरित किया और कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत सूचना देने की अपील की। साथ ही, ग्रामीणों से आग्रह किया गया कि डर के कारण जानवर को नुकसान न पहुंचाएं।

ईचागढ़ वन क्षेत्र में इस समय करीब 200 से अधिक हाथी अलग-अलग समूहों में विचरण कर रहे हैं। अधिकारियों को चिंता है कि यदि बेबी हाथी नहीं मिला, तो पूरा झुंड उत्तेजित और आक्रामक हो सकता है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !