NEET Paper Leak Protest: नीट पेपर लीक का असर अब पूरे देश में देखने के मिल रहा है, वहीं अगर बिहार की भी बात करें तो बिहार समेत कई राज्यों में इसका असर अब काफी जोरों शोरों से देखने को मिल रहा है. बीते कुछ दिन पहले आपको याद होगा प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज कर जबरदस्ती उनके प्रदर्शन को रोकने की कोशिश की गई थी, जिसके बाद प्रदर्शनकारी छात्र और भड़के फिर शनिवार को लाठीचार्ज के विरोध पर बिहार बंद के ऐलान कर दिया. छात्र संगठनों के आव्हान पर सभी से लोग एक जुट हो रहे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं, और प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए विपक्ष दल भी अपना समर्थन दे रही है, जिससे इस पूरे प्रदर्शन को और गति मिल रही है. क्योंकि प्रदर्शन काफी उग्र हो रहा जिसके कारण कानून व्यवस्था कहीं चूक न जाए इसलिए प्रशासन ने पूरे राज्य पर में भारी मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती के पुख्ता इंतजाम किया है, और लगातार पूरे इलाके में अपने नजर बनाए रखी है.
राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया
बताया जा रहा है कि, बिहार बंद को देखते हुए पूरे राज्यभार में 70 या यूं कहे कि उससे भी अधिक पुलिस कर्मियों और सुरक्षा बलों की तैनाती किया गया है, ताकि कोई भी चौंक कि गुंजाइश न हो, और इसके साथ ही जितने भी संवेदनशील इलाके जैसे की स्टेशन और सार्वजनिक स्थान है, उनपर भी अपने निगरानी सख्त रखने के निर्देश दिए गए है ताकि किसी भी अनहोनी होने से बचा जा सके.
पुलिस बल की तैनाती , कटिहार में पथराव और हंगामा
लेकिन बताया जा रहा है, की इतनी तैनाती के कारण , कटिहार में समाहरणालय परिसर के पास प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव की घटना सामने आई है. लेकिन पुलिस के साफ कहना है कि इस बार आरोपी बच नहीं पाएंगे, क्योंकि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लेगी, क्योंकि अधिकारियों का मानना है कि , शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर लोकतांत्रिक देश के लोगों के अधिकार है लेकिन, हिंसा और सर्जरी संपत्ति के नुकसान कारण गुनाह है, और इसके लिए किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और उन पर कड़ी कार्रवाई होगी. इसलिये अधिकारियों ने छात्रों को निम्र निवेदन कर प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बनाने की सलाह दी गई है.
इसके साथ ही , बिहार बंद के ठीक एक दिन पहले ही , जमुई में कुछ असामाजिक तत्व द्वारा सरकार की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है, बताया जा रहा है, कि बैरेकेटिंग और सार्वजनिक होर्डिंग्स को असामाजिक तत्व द्वारा हानि पहुंचाया गया है. जिसके बाद जिले में और पुलिसकर्मी की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं.
खगड़िया में शांतिपूर्ण प्रदर्शन, जांच और निगरानी जारी
खगड़िया में बताया जा रहा है कि छात्र आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ. बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन किसी ने भी कानून व्यवस्था को चुनौती नहीं दी, कोई तोड़ फोड़ या होड़ भी नहीं मचाया, पूरे शांतिपूर्ण तरीके से पूरे प्रदर्शन को सफल बनाया. प्रदर्शन समाप्त होने के बाद छात्र नेताओं ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग के लिए प्रशासन और पुलिस का धन्यवाद किया, जिसे प्रशासन ने सकारात्मक संकेत बताया.