Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-25

Ranchi NEET Protest : रांची में NEET विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, अल्बर्ट एक्का चौक को जंतर-मंतर बनाने की उठी मांग

Ranchi NEET Protest : NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में शनिवार को राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर बड़ी संख्या में छात्र-युवा जुटे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की मांग उठाई। इस दौरान अल्बर्ट एक्का चौक को दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर स्थायी प्रदर्शन स्थल के रूप में विकसित करने की भी मांग की गई।


सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अल्बर्ट एक्का चौक पर करीब 50 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई ताकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

शांतिपूर्ण आंदोलन पर जोर, पुलिस ने संयम बरतने की दी सलाह

प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में सामने आ रही कथित गड़बड़ियों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उनका आरोप था कि लंबे समय से विरोध के बावजूद सरकार की ओर से छात्रों से कोई सीधा संवाद नहीं किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई का भी विरोध किया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

विरोध के स्वरूप को लेकर भी चर्चा हुई। कुछ लोगों ने गांधीवादी और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन चलाने की बात कही, जबकि कई छात्रों ने इसे अपने अधिकारों की लड़ाई बताते हुए सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में छात्रों के अलावा अभिभावकों, युवाओं और विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी हिस्सा लिया।

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखें। पुलिस ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में प्रशासन सहयोग करेगा, लेकिन कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या किसी भी तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !