Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-25

Ranchi News: रांची के डोरंडा थाना प्रभारी हटाई गईं, अभिनंदन कुमार को मिली जिम्मेदारी

Ranchi: राजधानी रांची में पुलिस प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद को उनके पद से हटा दिया है। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने विभागीय कार्रवाई के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करते हुए पुलिस लाइन भेजने का आदेश जारी किया है।

अभिनंदन कुमार बने डोरंडा के नए थाना प्रभारी
दीपिका प्रसाद के हटाए जाने के तुरंत बाद एसएसपी ने इंस्पेक्टर अभिनंदन कुमार को डोरंडा थाना का नया थाना प्रभारी (एसएचओ) नियुक्त किया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर उन्हें शीघ्र पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर रहेगा फोकस
नए थाना प्रभारी को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, लंबित मामलों की समीक्षा करने और पुलिसिंग को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, विभागीय कार्रवाई के तहत दीपिका प्रसाद को फिलहाल पुलिस लाइन में योगदान देने के लिए कहा गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !