Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-28

Bokaro News: झारखंड एटीएस की टीम ने बोकारो जिला के गांधीनगर थाना क्षेत्र के जरीडीह बाजार स्थित कावेरी मैरेज हॉल में छापेमारी

Bokaro News: 19 और 20 जून की रात्रि को बंगाल और झारखंड एटीएस की टीम ने बोकारो जिला के गांधीनगर थाना क्षेत्र के जरीडीह बाजार स्थित कावेरी मैरेज हॉल में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था।

इस मिनी गन फैक्ट्री का संचालक और इस मामले का मुख्य आरोपी सूरज कुमार साव को बोकारो पुलिस में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सूरज प्रजापति को भी गिरफ्तार किया गया है।

एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि मिनी गन फैक्ट्री का संचालक सूरज कुमार साव था। इस मामले में सूरज प्रजापति को भी गिरफ्तार किया गया है दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया है और अन्य लोगों के भी इस मामले में शामिल होने की जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक सूरज प्रजापति पहले शराब के मामले में जेल जा चुका है।

सूरज सव भी शराब का कारोबार करता था। सूरज प्रजापति की जेल में ही मुंगेर के हथियार बनाने वाले कारीगरों से मुलाकात हुई ।उसके बाद सूरज साव के साथ मिलकर मिनी गन फैक्ट्री लगाने का काम किया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !