Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

Deoghar News: बाबा बैद्यनाथ-बासुकिनाथ के दरबार पहुंचीं डीजीपी तदाशा मिश्रा, संथाल परगना की सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस

Deoghar News: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा ने संताल परगना दौरे की शुरुआत देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन-पूजन से की। उन्होंने विधि-विधान के साथ भगवान शिव की आराधना कर राज्य में शांति, सुरक्षा और खुशहाली की कामना की। मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें गर्भगृह में विशेष दर्शन की व्यवस्था कराई।


बाबा बासुकिनाथ में पूजा के बाद दुमका पहुंचीं डीजीपी

इसके बाद डीजीपी दुमका जिले के प्रसिद्ध बाबा बासुकिनाथ मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। दुमका पहुंचने के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा ने संताल परगना प्रमंडल की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में संताल परगना के डीआईजी के साथ देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे। इस दौरान श्रावणी मेले के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था की विशेष समीक्षा की गई।

बैठक में डीजीपी ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अपराध नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !