Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

Dhanbad News : धनबाद में भाजपा का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी का पुतला फूंककर NEET मुद्दे पर राजनीति का लगाया आरोप

Dhanbad News : NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक घमासान के बीच शुक्रवार को धनबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन कर छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया।


राहुल गांधी पर छात्रों को गुमराह करने का आरोप

प्रदर्शन में झरिया विधायक रागिनी सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा समेत भाजपा के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस NEET पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों को गुमराह कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस से मांगा जवाब

भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य जैसे संवेदनशील विषय पर राजनीति करना उचित नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी से उन राज्यों में हुए पेपर लीक मामलों पर भी जवाब देने की मांग की, जहां कांग्रेस की सरकार रही है। उनका आरोप था कि कांग्रेस ऐसे मामलों में चुप्पी साध लेती है, जबकि अन्य राज्यों की घटनाओं को लेकर राजनीतिक बयानबाजी करती है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !