Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

Latehar News: PLFI के दो उग्रवादी हथियार समेत गिरफ्तार, वारदात से पहले लातेहार पुलिस ने विफल की साजिश

Latehar: लातेहार जिले में उग्रवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI से जुड़े दो संदिग्ध सदस्यों को हथियार और चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का दावा है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो दोनों किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकते थे। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि PLFI से जुड़े दो लोग मोटरसाइकिल से चंदवा की ओर से बालूमाथ क्षेत्र में प्रवेश करने वाले हैं। सूचना के अनुसार दोनों का उद्देश्य इलाके में लेवी वसूलना और दहशत फैलाने के लिए किसी हिंसक घटना को अंजाम देना था। इनपुट मिलते ही एसपी के निर्देश पर बालूमाथ डीएसपी उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मकइयाटांड़ पुलिस पिकेट के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।

तलाशी में हथियार और चोरी की बाइक बरामद
चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक पुलिस बैरिकेड की ओर आती दिखाई दी। पुलिस ने जैसे ही रुकने का संकेत दिया, बाइक सवार वापस मुड़कर भागने लगे। हालांकि पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोहरदगा निवासी संजय सिंह और मोहम्मद शहजाद के रूप में हुई है। पुलिस की तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से एक देसी पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए। जिस 0मोटरसाइकिल से दोनों सफर कर रहे थे, उसकी जांच में वह चोरी की निकली। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वे PLFI संगठन से जुड़े हैं और संगठन के कमांडर "बादल" के निर्देश पर बालूमाथ और बरियातू क्षेत्र में गतिविधियां संचालित करने पहुंचे थे।

कई थाना प्रभारियों की संयुक्त कार्रवाई
पूरे अभियान में बालूमाथ डीएसपी उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, बरियातू थाना प्रभारी रंजन पासवान, सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, अभिमन्यु कुमार तथा पुलिस बल के अन्य जवान शामिल रहे। 


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !