Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

Jamshedpur Tinplate Firing Case: गोलमुरी के टिनप्लेट सब्जी मार्केट में 1 लाख रुपये रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के मामले में 3 अपराधी गिरफ्तार

Jamshedpur Tinplate Firing Case: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट सब्जी मार्केट में व्यवसायी से 1 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और विरोध करने पर फायरिंग करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान करण सिंह उर्फ जसकरण सिंह, मनदीप सिंह और रोमी सिंह उर्फ सरदार के रूप में हुई है.

हथियार, कारतूस और बाइक बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए दो देशी कट्टे, चार जिंदा कारतूस, एक खोखा और वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है. सभी बरामद सामान को जब्त कर पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ा दी है.

18 जुलाई की शाम हुई थी फायरिंग
पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई की शाम करीब 6 बजे टिनप्लेट सब्जी मार्केट में कुछ अपराधियों ने एक व्यवसायी से 1 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी शुरू की.

पूछताछ में मिला तीसरे आरोपी का सुराग
सबसे पहले पुलिस ने करण सिंह और मनदीप सिंह को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान दोनों की निशानदेही पर एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और बाइक बरामद हुई. इसके बाद मिली जानकारी के आधार पर तीसरे आरोपी रोमी सिंह उर्फ सरदार को भी गिरफ्तार किया गया. उसके पास से एक और देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए.

मुख्य आरोपी पर 15 से अधिक मामले दर्ज
पुलिस जांच में सामने आया कि करण सिंह उर्फ जसकरण सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास है. उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत 15 से अधिक आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं. मनदीप सिंह के खिलाफ भी पहले से कई केस दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क और अन्य संभावित साथियों की भी जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !